Responsive Menu
Add more content here...

Payrupik App Review: मात्र 2 मिनटों में मिलेगा ₹25,000 तक का पर्सनल लोन! Real or Fake?

Payrupik App Review : क्या आप जानते है पुराने समय मे लोग उधार कैसे लेते थे? यह एक दिलचस्प तरीका होता था, लोग पैसे के बदले सामान न लेके बल्कि सामान के बदले सामान लेते थे। इस तरीके को हम वस्तु विनिमय प्रणाली (Barter System) कहते है। लेकिन अब इसे लोग “लोन” के नाम से जानते है जो आज किसी भी बैंक से 5 मिनटों में घर बैठे लिया जा सकता है।

लेकिन, क्या भारत में आज लोन देने वाली सभी बैंक एप्लीकेशन सुरक्षित है?

कई बार असुरक्षित ऋण (Unsecured Loan) आपको मुसीबत में डाल भी सकता है और मुसीबत से निकल भी सकता है, इसलिए किसी भी मोबाइल एप्लीकेशन से तुरंत लोन लेने से पहले आपको उनके बारे में जानना बहुत जरूरी है।

इन एप्लीकेशन के बारे में जानने से पहले आपको यह पता होना चाहिए कि सुरक्षित लोन (Secured Loan) और असुरक्षित लोन (Unsecured Loan) क्या होता है?

सुरक्षित ऋण और असुरक्षित ऋण क्या है?

सुरक्षित ऋण (Secured Loan) असुरक्षित ऋण (Unsecured Loan)
यह लोन लेने के लिए कोलैटरल होना चाहिए। इसके लिए कोलैटरल जरूरी नहीं।
लोन के लिए अधिक राशि दी जाती है। लोन के लिए निर्धारित राशि दी जाती है।
सुरक्षित लोन के अंतर्गत, होम लोन, पर्सनल लोन, वाहन लोन, बिजनेस लोन आदि शामिल है। डिजिटल क्रेडिट, बाय नो पे लेटर क्रेडिट
कम से कम इंटरेस्ट रेट पर मिल जाता है। इंटरेस्ट रेट अधिक होता है।
पुनर्भुगतान के लिए अधिक समय मिलता है। 15 दिन से 30 दिनों तक समय अवधि।

कई आसान प्रक्रिया से लिए गए लोन को आप असुरक्षित लोन कह सकते हैं जैसे बिना गारंटी, कम केवाईसी और बिना कई दस्तावेजों से लिए गए लोन। इनमे किसी प्रकार लो गारंटी की जरूरत नहीं होती और ये सिर्फ क्रेडिट स्कोर देखकर ही आपको लोन दे देते हैं।

भारत मे पहली बार 1770 मे पहली बैंक “बैंक ऑफ हिंदोस्तान” की स्थापना हुई। यह बैंक कुछ सालों तक कार्यरत रही उसके बाद इसकी वित्तीय स्थिति खराब हो गयी। उस समय बैंको का उपयोग पैसा जमा करने और पैसा उधार लेने के लिए किया जाता था। किन्तु आज के समय मे आप ऑनलाइन माध्यम से भी लोन ले सकते है। ऐसे बहुत सारे App मौजूद है जो आपको घर बैठे ही लोन प्रदान करता है जैसे Payrupik, Paysense,Money Tape, Earlysalary, Kredit Bee आदि।

वर्ष 2021 मे Credit Information Company ने एक रिपोर्ट जारी किया था जिसके मुताबिक देश मे कुल 40 करोड़ भारतीय लोग Employed है किन्तु इनमे कुल 50% लोग लोन पर निर्भर है। अगर हम बात करें की लोग लोन क्यों लेते है? तो इसका उत्तर होगा अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए।

Payrupik लोन ऐप क्या है? – What is Payrupik Loan App?

Payrupik एक लोन App है। यह Sayyam Investment Pvt Ltd द्वारा संचालित किया जाता है। इस App को अबतक 1 मिलियन लोगो ने डाउनलोड कर लिया है। यह 1000 रुपये से लेकर 20,000 रुपये तक लोन प्रदान करता है। यह अपने ग्राहकों के लिए 24/7 Available रहता है। अगर हम Interest Rate की बात करें तो Company का Claim है की 35% तक का Interest Rate होगा।

Payrupik Real or Fake?

यह एक बहुत बड़ा सवाल है जो की हर व्यक्ति के मन मे आता है जो भी Payrupik से लोन लेता है या लेने की सोचता है। क्या Payrupik Real है या Fake? तो हम आपको बताना चाहेंगे यह एक Real App है। यह app वाकई मे कई लोगो को लोन प्रदान कर चुका है। किन्तु यह एक विश्वसनीय एवं भरोसेमंद App है यह हम नहीं कह सकते। क्योंकि बहुत सारे लोगो ने ऐसा भी कहा है की उन्हें लोन प्राप्त नहीं हुआ है।

समीक्षा – Payrupik Review

जब आप Payrupik App को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करने के लिए जायेंगे तो नीचे आपको इस app के review के बारे मे पता चलेगा। गूगल प्ले स्टोर ने इसे 4.3 Star दिया है। और कुल 682 हजार Review है। देखा जाए तो 4.3 एक अच्छी रेटिंग मे Consider किया जाता है। जब आप लोगो के Review पढ़ेंगे तो पॉजिटिव और नेगेटिव दोनों Review शामिल होंगे।

Is Payrupik RBI Registered Or Not?

किसी भी App से लोन लेने से पहले हमारे मन मे बहुत से प्रश्न आते है जैसे यह aap सुरक्षित है की नहीं, लोन लेने के बाद कितने दिन मे EMI का भुगतान करना होगा, ब्याज दर क्या होगा, App RBI से registered है की नहीं आदि। तो हम आपको बताना चाहेंगे की Payrupik App RBI से Registered App है।

क्या Payrupik RBI स्वीकृत ऐप है – Is Payrupik RBI Approved App?

Sayyam Investment Pvt Ltd. एक Non Banking Financial Company है और Payrupik को इसी कंपनी द्वारा संचालित किया जाता है। इसे RBI से Registered किया गया है। RBI ने इसे Approved भी किया है। जिसका यह अर्थ है की आप इस App पर भरोसा कर सकते है।

Payrupik में ऋण के लिए आवेदन कैसे करें?

Payrupik App से लोन लेने के लिए निम्नलिखित steps को फॉलो करें :

Step 1: सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर पर जाके Payrupik App को डाउनलोड कर लेना है।

Step 2: डाउनलोड होने के बाद App को Open करना है।

Step 3: होम स्क्रीन पर आपको get my loan के ऑप्शन पर क्लिक करना है ।

Step 4: अब आपको अपना मोबाइल नंबर डालना है और apply now पर क्लिक करना है।

Step 5: अब आपके मोबइल नंबर पर OTP जायेगा उसे डाल दे।

Step 6: अब आपसे पासवर्ड सेट करने को कहा जायेगा। आप चाहे तो पासवर्ड सेट कर सकते है या आप skip भी कर सकते है।

Step 7: अब आपको बताया जायेगा की कितने Step मे आपको Loan दिया जायेगा और क्या- क्या डॉक्यूमेंट रिक्वायर्ड है।

Step 8: सभी Details को ध्यान से पढ़ ले। नीचे आपको start का ऑप्शन दिखाई देगा उसपर क्लिक कर दे।

Step 9: अब आपसे आपका आधार कार्ड माँगा जायेगा। आपको आधार कार्ड का front और back दोनों अपलोड कर देना है। उसके बाद आपको next पर क्लिक करना है।

Step 10: उसके बाद एक नया पेज खुलकर आएगा।

Step 11: आपसे कुछ जानकारी मांगी जाएगी जैसे Education, Spoken Language, Religion और Email आदि। सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भर दे और next पर क्लिक कर दे।

Step 12: अब आपसे आपका Marital Status और No.Of Children पूछा जायेगा। आप अपने हिसाब से जानकारी भर दे। उसके बाद सबमिट पर क्लिक कर दे।

Step 13: अब आपसे आपका Income Detail पूछा जायेगा। इसके लिए अपने Pan Card को अपलोड कर दे।

Step 14: अब आपसे कुछ Detail पूछा जायेगा जैसे Pan Card Number, Father Name, Job Type सभी जानकारी को भर कर सबमिट पर क्लिक कर दे।

Step 15: उसके बाद नया पेज आएगा जिसमें आपसे Emergency contact number पूछा जायेगा। आप अपने परिवार का या दोस्तों का या किसी का भी number दे सकते है तथा आपको ये भी बताना होगा की आपसे उनका कैसा संबंध है। उसके बाद सबमिट पर क्लिक कर दे।

Step 16: अब आपसे बैंक इनफार्मेशन पूछा जायेगा। पूछे गए सभी जानकारी को ध्यान से भर दे।

Step 17: उसके बाद एक नया पेज आएगा जिसमें आपको बताया Loan Amount के बारे मे सारा Detail दिया जायेगा।

Step 18: सभी Detail को ध्यान से पढ़ने के बाद सबमिट पर क्लिक कर दे।

Step 19: अब आपसे एक Selfie अपलोड करने को कहा जायेगा। आप Selfie को अपलोड कर देंगे तो आपको रेटिंग के लिए कहा जायेगा।

Step 20: उसके बाद आपके सामने Application Submit Successfully करके एक इनफार्मेशन दिया होगा जिसमें कहा जायेगा Within 24 hour मे आपको Loan Approved हो जायेगा।

तो आप इस प्रकार Payrupik App से Loan ले सकते है।

PayRupik संपर्क – Customer Care Number

Payrupik का कोई कस्टमर केयर नंबर नहीं है पर एक Email Address है जहाँ पर आप अपने परेशानियों को मेल कर सकते है। आप service@payrupikloan.in पर Email कर के अपने परेशानियों का निवारण कर सकते है।

PayRupik Laon App FAQ ‘s

1: क्या Payrupik App सुरक्षित app है?

Ans: ये एक सुरक्षित App है पर इसका काफी नेगेटिव Response भी है।

2: Payrupik से कितने रुपये तक का Loan लिया जा सकता है?

Ans: Payrupik से 20,000 रुपये तक का Loan लिया जा सकता है।

3: इस app पर लोन का ब्याज दर क्या होता है?

Ans: Payrupik पर 35% ब्याज दर होता है। Also Read: Mobile Loan EMI Online Kaise Bhare घर बैठे मोबाइल से 2024

निष्कर्ष

हम उम्मीद करते है की आपको Payrupik App के विषय मे सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त होगा गयी होगी। यदि आपको कोई प्रश्न पूछना होगा तो कमेंट बॉक्स मे अवश्य बताएं। लेख को अंत तक पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।

About The Writer

Leave a Comment

Contact Us