Responsive Menu
Add more content here...

HDFC Mutual Fund SIP Form की जानकारी, जानें SIP Form Cancellation/Stop करने का तरीका

आज कल म्यूच्यूअल फण्ड में निवेश करने का रूचि लोगो में बढ़ा हैं। तो आज के इस आर्टिकल में HDFC Mutual Fund SIP Form की जानकारी और इसके अलावा और महत्वपूर्ण जानकारी देने वाले हैं। जैसे SIP Form Cancellation/Stop/ Reactive इत्यादि। 

HDFC Mutual Fund SIP Form क्या हैं और क्यों जरुरी हैं?

आज कल लोगों के पास रुपए को निवेश करने के कई सारे विकल्प मौजूद हैं। इसमें से एक सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) भी है। निवेश की इस योजना के अंतर्गत आपको लोग म्यूचुअल फंड स्कीम में निर्धारित अंतराल से पहले से तय राशि इन्वेस्ट कर सकते हैं। इसमें आपको एक साथ रुपए देने की जरुरत नहीं होती। आप इसकी मदद से व्यवस्थित रूप से इन्वेस्ट कर सकते हैं। आप अपने सुविधा के अनुसार 500, 1000, 5000, या आप जितना चाहे उतना का महीना निवेश कर सकते हैं।

आज कल कुछ बैंक भी SIP की सुविधा प्रदान करती हैं। यदि आप चाहे तो ऑनलाइन के माध्यम से भी SIP शुरू कर सकते हैं। यदि आप ऑनलाइन नही कर सकते हैं तो आप किसी भी म्यूच्यूअल फण्ड डिस्ट्रीब्यूटर से मिल कर SIP में निवेश शुरू कर सकते हैं।

इसके लिए आपको HDFC Mutual Fund SIP Form पर हस्ताक्षर करना होगा और साथ में जरुरी दस्तावेज पर भी हस्ताक्षर करना होगा, जिससे आपका SIP में निवेश शुरू कर सकते हैं। आइए आपको HDFC Mutual Fund SIP से जुडी महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में बताते हैं।

इस आर्टिकल के बारे में संछिप्त जानकारी 

आर्टिकल का नाम  HDFC Mutual Fund SIP Form Activation, Cancellation, Stop
आर्टिकल के प्रकार  म्यूच्यूअल फण्ड फॉर्म 
आर्टिकल का उदेश्य  आम नागरिक   सहायता पहुँचना 

HDFC Mutual Fund SIP की जानकारी

बैंकिग सेवाओं के अतिरिक्त HDFC बैंक Mutual Fund बिजनेस को भी चलाती है। HDFC म्‍यूचुअल फंड एसेट मैनेजमेंट कंपनी के द्वारा इस बिजनेस को ऑपरेट किया जा रहा है। कंपनी कई सारी Mutual Fund स्कीम को चलाती है जिसके माध्यम से निवेशकों का रुपया 5 सालों में डबल हुआ है। आप मात्र 500 रुपए से HDFC Mutual Fund SIP में निवेश कर सकते हैं।

Top HDFC Mutual Fund SIP Scheme

  • HDFC Small Cap Fund 
  • HDFC Retirement Savings Fund Equity Plan
  • HDFC Index Fund – Sensex Plan
  • HDFC Index Fund Nifty 50 Plan
  • HDFC Mid-Cap Opportunities Fund

यदि आप भी म्यूच्यूअल फंड में SIP के माध्यम से निवेश करने के बारे में विचार कर रहे हैं तो आपको HDFC Mutual Fund SIP Form भरना होगा। आप HDFC बैंक जाकर वहां से Application Form को प्राप्त कर सकते हैं। आप ऑनलाइन माध्यम से भी Mutual Fund SIP में निवेश कर सकते हैं। फॉर्म निचे मिल जायेगा। 

HDFC Me SIP Kaise Kare?

यदि आप HDFC में निवेश करना चाहते हैं तो इसके लिए आपके पास 2 ऑप्शन हैं ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों में से किसी का भी चयन करके SIP कर सकते हैं। यदि आपको म्यूच्यूअल फण्ड के बारे में जानकारी हैं तब ही ऑनलाइन वाला ऑप्शन का चयन करें, यदि जानकारी नही हैं तो आप किसी म्यूच्यूअल फण्ड डिस्ट्रीब्यूटर के माध्यम से निवेश शुरू करें। जिससे आपको अच्छा मुनाफा मिल सके। ऑनलाइन करने के लिए आपको HDFC के ऑफिसियल वेबसाइट www.hdfcfund.com पर जाना होगा। वहा से आपको प्रक्रिया पूरा करना होगा। ऑफलाइन करने के लिए निचे आपको म्यूच्यूअल फण्ड डिस्ट्रीब्यूटर का संपर्क नंबर मिल जायेगा। दिए गए नंबर पे बात करके आप अपना निवेश शुरू कर सकते हैं। 

Mutual Fund Distributer Contact (MFD) Jeetlal Kumar +91-9006089945

HDFC Mutual Fund SIP Cancellation Form

एक बार जब HDFC Mutual Fund SIP प्रारंभ हो जाती है तो निर्धारित राशि प्रतिमाह आपके द्वारा दिए गए बैंक खाते से काट ली जाती है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि हमारे पास निवेश करने के लिए रुपए नहीं होते और हम HDFC Mutual Fund SIP को बंद करना चाहते हैं। HDFC Mutual Fund SIP Stop करने के कई सारे तरीकें हैं, आप अपने सुविधा के अनुसार कर सकते हैं। यदि आप किसी डिस्ट्रीब्यूटर के माध्यम से निवेश करते हैं तो उनसे बात करके भी Cancel/Stop करा सकते हैं।

Hdfc Mutual Fund SIP Band Kaise Kare?

यदि आप ऑफलाइन माध्यम से HDFC Mutual Fund SIP Stop Form को भरना चाहते हैं तो आपको म्यूचुअल फंड को मैनेज करने वाली एसेट मैनेजमेंट कंपनी के ऑफिस विजित करना होगा। यहाँ से आप SIP Cancellation Form को प्राप्त कर सकते हैं। फॉर्म में आपको इन्वेस्टमेंट से सम्बंधित महत्वपूर्व विवरण भरना होगा। फोलियो नंबर, म्यूचुअल फंड स्कीम का नाम, म्यूचुअल फंड से लिंक बैंक अकाउंट का विवरण, एसआईपी राशि यह सभी जानकारी आपको HDFC Mutual Fund SIP Stop Form में देनी होगी। इसके अलावा आपको फॉर्म में SIP भुगतान हेतु वांछित अंतिम तिथि भी दर्ज करनी होगी।

सफलतापूर्वक केंसेलेशन फॉर्म भरा जाने के बाद आपको यह फॉर्म ऑफिस में ही जमा कर देना है। इस प्रक्रिया को पूरा होने में 21 दिनों का समय लग जाता है। इसके अलावा आपको एसआईपी को कैंसल करने के लिए भी अनुरोध करना होगा। आप HDFC की ब्रांच जाकर एनएसीएच मैंडेट को पूरा करें। इस तरह से  HDFC Mutual Fund SIP Cancellation प्रक्रिया को ऑफलाइन माध्यम से कर सकते हैं।

इसके अलावा आपके पास  AMC वेबसाइट, ऑनलाइन डिस्ट्रीब्यूटर प्लेटफॉर्म की मदद से भी HDFC Mutual Fund SIP Cancellation के विकल्ल्प उपलब्ध हैं। यदि आप SIP को पूर्णतः बंद करने के स्थान पर कुछ समय के लिए रोकना चाहते हैं तो यह भी विकल्प आपके पास रहता है। HDFC बैंक जाकर आप यहाँ संपर्क करें और अधिकारी से बात करके आस्थाई रूप से HDFC Mutual Fund SIP को रोक सकते हैं।

HDFC Mutual Fund SIP Form Activation, Cancellation, Stop Form Download 

HDFC Mutual Fund SIP Form Download
HDFC SIP CANCELLATION FORM Download
HDFC Mutual Fund Official Website  www.hdfcfund.com
Piasa Se Paisa Official Website paisasepaisa.com
Mutual Fund Distributer Contact (MFD) Jeetlal Kumar          +91-9006089945

 

पैसा कैसे कमाये?

निष्कर्ष:

उम्मीद करते हैं कि आपके लिए यह जानकारी लाभकारी साबित होगी। इस आर्टिकल में आपने जाना कि जिस तरह से आप SIP शुरू कैसे कर सकते हैं और कैसे बंद कर सकते हैं। इस आर्टिकल से सम्बन्धी किसी प्रकार का सवाल हो तो हमें कमेंट करें। आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद। 

 

About The Writer

Leave a Comment

Contact Us