Responsive Menu
Add more content here...

Index Kya Hota Hai | Nifty, Bank Nifty, Sensex क्या हैं?

जब कभी भी आप शेयर बाजार के बारे में पढ़ते या सुनते होंगे तो Index जरूर आता हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको Index Kya Hota Hai और ये कैसे काम करता हैं।

Index Kya Hota Hai?

Index को हिंदी में सूचकांक कहते हैं। Index यानि की डाटा (जानकारी) के समूह में परिवर्तन को गिनने का एक सांख्यिकीय तरीका हैं। ये डाटा किसी भी माध्यम से प्राप्त किये जा सकते हैं। जैसे किसी कंपनी के प्रदर्शन के आंकड़े, उत्पादकता, मूल्य रोजगार इत्यादि के आंकड़े। economic index विभिन्न दृष्टिकोण से आर्थिक स्वास्थ को ट्रैक किया जाता हैं। 

Index Kitne Prakar Ke Hote Hain | Types of Indexes

अलग-अलग जगहों पर इंडेक्स के अलग-अलग प्रकार होते हैं। मगर हम यहाँ पर भारतीय शेयर बाजार के इंडेक्स का बात कर रहे हैं। भारतीय शेयर बाजार में मुख्य रूप से 2 सूचकांक NIFTY और SENSEX हैं, इसके अलावा एक BANKNIFTY भी होता हैं जो बैंकिंग सेक्टर के शेयर का INDEX दर्शाता हैं । NIFTY और SENSEX शेयर बाजारों के सूचकांक आर्थिक रुझानों का मूल्यांकन और भविष्वाणी करने के लिए देश के कई शक्तिशाली कंपनी के प्रदर्शन को ट्रैक करते हैं। NIFTY और SENSEX मुख्य रूप से भारतीय बाजार को ही ट्रैक करते हैं।

इसी तरह Consumer Price Index कहने का मतलब हैं उपभोगक्ता मूल्य सूचकांक विभिन्न उपभोक्ता वस्तुओं और सेवाओं के लिए कीमतों में भिन्नता को ट्रैक करता हैं। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक वेतन, ब्याज दरों और मुद्रास्फीती के लिए की जाने वाली गणनाओ का अभिन्न अंग हैं। 

सूचकांक शेयर बाजार | Stock Market Index India

जब हमलोग शेयर बाजार के Index की बात करते हैं, तो Index एक प्रकार की शेयर के समूह की कीमतों के बदलाव के ट्रैक करने का तरीका हैं। समूह में चुने हुए शेयरों की कीमतों के आधार पर बाजार या किसी उद्योग के शेयरों की कीमतों  प्रदर्शन के नापने के मानक को Index कहते हैं। सूचांक बाजार के प्रदर्शन  समझने और भविष्य में होने वाले प्रदर्शन को समझ कर निवेश करने के लिए निर्णय लेने में सहायक होता हैं। 

शेयर बाजार सूचकांक दिए गए किसी देश के शेयर बाजार के प्रदर्शन को प्रतिनिधित्व करता हैं, और उस देश की अर्थव्यवस्था की स्थिति पर निवेशक की भावना को दर्शाता हैं। विश्व के कुछ बड़े शेयर बाजार के राष्ट्रीय सूचकांक को इस नाम से जाना जाता है।  जैसे भारत के NIFTY 50, SENSEX , NIFTY BANK, NIFTY MIDCAP 100, संयुक्त राष्ट्र में S&P500, जापान में NIKKEI, यूनाइटेड किंगडम में EFTS100 इत्यादि। 

भारतीय के स्टॉक एक्सचेंज का नाम | Indian Stock Exchange Name

हमारे देश भारत में दो प्रकार का स्टॉक एक्सचेंज हैं NSE और BSE . NSE का Full Form :- National Stock Exchange और BSE का Full Form:-Bombay Stock Exchange. इन दोनों को SEBI के निर्देश पर काम करना होता हैं। 

Stock Market Index India | What Is Sensex And Nifty

भारतीय बाजार के कुछ इंडेक्स  इस प्रकार हैं:- 

  1. Nifty
  2. Sensex
  3. Bank Nifty

1. Nifty Kya Hai Hindi | Nifty Meaning In Hindi

निफ्टी भारत का सुचाकंक हैं, जिसे English में Index कहते हैं। निफ्टी में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर सूचीबद्ध 50 प्रमुख शेयरों का सूचकांक को दर्शाता है। निफ्टी का आधार वर्ष 1995 है, और आधार अंक एक हजार है।  इस सूचकांक की गणना 03-10-1995 से की जाती है, और इस दिन सूचकांक का आधार 1 हजार माना गया गया था।

आज यदि निफ्टी का मूल्य 21000 के करीब है, तो इसका मतलब यह है कि निफ्टी के शेयरों की कीमत  1995 के मुकाबले अब तक 2100% तक बढ़ चुकी है। ये हमेशा निचे-ऊपर होते रहता हैं। 

Nifty Full Form In Hindi

NIFTY का Full Form:- NIFTY का पूरा नाम National Stock Exchange Fifty इसे Short में (National Fifty) के नाम से भी जाना जाता हैं।

Nifty 50 Kya hai Hindi 

निफ्टी 50 भारत के टॉप 50 कंपनी के शेयरों का सूचकांक हैं। निफ्टी 50 नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर सूचीबद्ध सर्वोच्च पचास शेयरों पर आधारित है।

2. Sensex Kya Hai | Sensex Meaning In Hindi

Sensex भी भारतीय शेयर बाजार का सूचांक हैं। सेंसेक्स में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के टॉप 30 कंपनी के सूचांक को दर्शाता हैं। सेंसेक्स भारतीय बाजार सबसे पुराना इंडेक्स हैं इसका स्थापना 1986 में किया गया था। सेंसेक्स में 5700 से ज्यादा कंपनी लिस्टेड हैं।  

Sensex Full Form In Hindi

Sensex Full Form :- सेंसेक्स का पूरा नाम Stock Exchange Sensitive Index होता हैं। इसेमें BSE का टॉप 30 शेयर को रखा गया हैं। 

3. Bank Nifty Kya Hota Hai | बैंक निफ्टी क्या हैं?

बैंक निफ्टी बैंको का एक समूह होता हैं, जिसमे सभी सरकारी बैंक जिसको PSU Bank बोलते हैं, और प्राइवेट बैंक लगभग लगभग बारह(12) हैं, जिसे Nifty Private Bank कहा जाता हैं। सभी सरकारी और प्राइवेट बैंको को मिलकर एक समूह बनाया गया हैं। जिस समूह को Bank Nifty के नाम से जाना जाता हैं।  कुछ लोग इसे Bank Nifty Index के नाम से भी जानते हैं। 

″ये आर्टिकल आपको कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताइये।  हमारे इस वेबसाइट PaisaSepaisa.Com पर निवेश से सम्बंधित जानकारी आता रहेगा।„   
हमसे जुड़े रहने के लिए निचे दिए गए लिंक से ग्रुप ज्वाइन करें। 

WhatsApp

YouTube

Telegram

Join करें

Facebook

Join करें 

पीडीफ फॉर्म यहाँ से प्राप्त करें।

About The Writer

Leave a Comment

Contact Us